फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बेखौफ दबंगों का तांडव, होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश

इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल के बाहर संचालक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। बेकाबू कार से कुचलने में नाकाम रहने पर आधा दर्जन हमलावरों ने होटल के अंदर घुसकर तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित होटल संचालक दुर्गेश कुमार ने छिपकर अपनी जान बचाई। दबंगों ने होटल का गेट तोड़कर तोड़फोड़ की और दो दिन में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह पूरी सनसनीखेज वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें