यूपी के एटा स्थित जीटी रोड स्थित विजय हार्डवेयर स्टोर पर शुक्रवार को सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) की टीम ने छापा मारा। टीम ने अभिलेखों और स्टॉक की जांच करने का प्रयास किया। यह देखकर दुकान मालिक विजय जैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हालत गंभीर होने पर परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।