फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में धुत कार सवारों का कहर...कई वाहनों को मारी टक्कर, फिर दुकान का तोड़ दिया सामान

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहे पर मंगलवार देर शाम नशे में धुत कार सवारों ने जमकर तांडव मचाया। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रक, बाइक और अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद बेकाबू होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का काउंटर और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार सवारों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए शिकोहाबाद रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें