एटा के अलीगंज क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में संचालित फार्मर आईडी कैंप का उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बुधवार को निरीक्षण किया। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस विशेष कैंप में समस्याओं के मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन और किसानों को दी जा रही जानकारी को बारीकी से देखा।