उत्तर प्रदेश के एटा में गायब युवती का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर घेराव किया। नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। मामला शकरौली कोतवाली क्षेत्र के नगला लाल सिंह गांव का है। गांव निवासी जुगेंद्रपाल ने बताया कि 27 अगस्त को बेटी गांव में सामान लेने गई पुत्री वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते बीते 30 अगस्त को पुत्री की गुमशुगी दर्ज करा दी थी। बार-बार चौकी के चक्कर काट रहा हूं। बताया कि चौकी इंचार्ज विपिन कुमार भाटी ने पुत्री की तलाश करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। पैसे देने के बावजूद बेटी को नहीं ढूंढा। पूछने के लिए चौकी आए तो चौकी इंचार्ज ने फटकार लगाई। वहां से भगा दिया। इसी से तंग परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहनगर टिमरूआ चौकी का घेराव किया।