एटा के अलीगंज में जाम की समस्या दिनों-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। शनिवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुबह से लेकर लगभग एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम के बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब आधे घंटे के अथक प्रयासों के बाद एंबुलेंस को किसी तरह रास्ता दिलाया जा सका।