फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा में बैंक से पैसे लेकर जा रहे युवक के साथ टप्पेबाजी

उत्तर प्रदेश के एटा में पर मंगलवार को बैंक से पैसे निकालकर जा रहे एक युवक को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। युवक को बातों में उलझाकर 50 हजार रुपये ले लिए। एक लाख रुपये की गड्डी बताकर उसको कपड़ा थमाकर फरार हो गए। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ठंडी सड़क का बताया जा रहा है। यहां के विजय नगर कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने गया था। सुदेश ने बताया कि मंगलवार को बैंक के अंदर ही दो युवक उससे बातचीत करने लगे। उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बाहर निकल आया। पीछे से दोनों युवक भी आ गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सामने पहुंचकर सुदेश को रोक लिया। इसके बाद युवकों ने कहा कि हमें एक लाख रुपये जमा करने हैं। आप हमारी मदद कर दें। यह कहकर युवकों ने एक कपड़े में बंधी हुई गड्डी सुदेश को पकड़ा दी। उसके हाथ से 50 हजार रुपये ले लिए। जब तक सुदेश कुछ समझ पाता आरोपी रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें