फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा के इस गांव में बारिश के साथ आई एक और आफत, कट गया नहर का बांध...जलमग्न हुआ सबकुछ

एटा में लगातार बारिश की वजह से निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र में नहर का बांध कट गया। इससे पानी गांव गुढ़ा में घुस गया। पूरा गांव जलमग्न हो गया। दरअसल, यहां आगरा-जलेसर मार्ग बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते बांध लगाकर नहर का पानी रोका गया था। बरसात के चलते दबाव बढ़ने पर यह पानी कटकर गांव में पहुंच गया। बुधवार को बरसात के बीच डीएम प्रेम रंजन सिंह, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर भावना विमल और तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय सहित कई अधिकारी गांव में पहुंचे। डीएम, एडीएम ने पानी में होकर गांव में चलते हुए हालात देखे। सिंचाई विभाग की टीम को कटान रोकने पर लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें