एटा के जलेसर में श्रद्धालुओं की गाड़ी पर हमला कर दिया। मारपीट और लूट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। तफ्तीश में मामला दो वाहनों की टक्कर के बाद टकराव का निकला। श्रद्धालुओं की कार की बाइक से भिड़ंत हो गई थी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर कार सवारों से मारपीट कर दी थी।