फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाटू श्याम के भक्तों ने किया भव्य जागरण, देर रात तक गूंजते रहे भजन

एटा के अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला बाल किशन में मंगलवार की रात खाटू श्याम के भक्तों द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ शाम 8 बजे हुआ, जो देर रात तक निरंतर भक्ति और उत्साह के वातावरण में चलता रहा। क्षेत्र में हजारों दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। जागरण में वीर एंड पार्टी एटा ने अपने शानदार संगीत और भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध गायक विनय कुमार पाठक ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। उनके सुरों ने उपस्थित भक्तों की आस्था को नई ऊर्जा प्रदान की। लोग देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों के साथ नाचते-गाते रहे। जागरण में अरुण शर्मा, शुभम शर्मा, सोनी यादव, अर्चना गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अंजलि गुप्ता, सांची गुप्ता, नेहा आर्य, ज्योति आर्य, शुभी आर्य सहित भारी संख्या में बाबा श्याम के भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें