फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विभाजन की त्रासदी और बलिदान को किया याद

एटा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और वर्ष 1947 के विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। डीएम ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस नई पीढ़ी को पूर्वजों के त्याग और बलिदान से परिचित कराने का अवसर है। राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें