फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान

एटा के जलेसर में बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान किया। एमजीएम कॉलेज के मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि देश की सुरक्षा तथा विकास की ओर अग्रसर करने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब सभी हिंदू संगठित हों। साध्वी कृष्णप्रिया ने कहा कि आज हिंदू जातियों में बंटा हुआ है। जब हिंदू संगठित होगा, तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम को संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम संयोजक हरीश वार्ष्णेय ने आयोजन समिति तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास, संचालन डॉ. श्यामबिहारी तिवारी, गिर्राजशरण उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें