फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घुंघरू-घंटा व्यापारियों की हड़ताल जारी, केंद्रीय मंत्री और डीएम को सौंपा ज्ञापन

एटा के जलेसर के घुंघरू-घंटा व्यापारियों, कारीगरों की हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन जारी रही। जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी कर परेशान किए जाने का आरोप व्यापारी लगा रहे हैं। मंगलवार को आगरा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और एटा में जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपे। घुंघरू-घंटी व्यापारियों ने आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से आगरा के बल्केश्वर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुलाकात कर समस्या बताई। जीएसटी अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इसके बाद व्यापारी और कारीगर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के कैंप कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा। जीएसटी विभाग की कार्रवाई को उत्पीड़न बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ में विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा सहित व्यापारी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें