एटा के अलीगंज कस्बा में उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, डिप्टी एस पी सुधांशु शेखर ने बरेली जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे के बाद अवैध पटाखा कारखानों, लाइसेंस धारी आतिशबाजों के कारखानों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पटाखा कारखानों में आतिशबाजी निर्माण करने वाले स्थानों और गोदामों में आग के बचाव के पर्याप्त संसाधन हैं या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में सघन निरीक्षण किया।