उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है। इसी के साथ ही बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होने को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की सूचना काफी समय तक राजनीतिक चर्चा का विषय बनी रही। लेकिन इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने ये इस्तीफा उन्होंने मंगलवार को ही दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर दिया था। हालांकी खुद उन्होंने इस पर कुछ भी भी बोलने से इनकार कर दिया। वैसे भी उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो गया था। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के साथ दिनेश खटीक के करीबी जुड़ाव ने स्वतंत्र देव को यूपी बीजेपी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।