फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए करेंगे कार्य:सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग संगठन सरकार से लगातार कर रहा है। 20 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा को अब तक संवैधानिक मान्यता नहीं मिलना राजनीति में व्याप्त भेदभाव का परिणाम है। भोजपुरी भाषा विश्व के सांस्कृतिक ताने-बाने की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। गिरमिटिया मजदूरों के रूप में विदेशों में गए लोगों ने अपनी मातृभाषा को जीवित रखा है और आज भी दर्जनों देशों में भोजपुरी संस्कृति पर्वों के रूप में मनाई जाती है। बावजूद इसके, यह भाषा सरकारी स्तर पर उपेक्षित रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें