महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर के लिए हर दिन धक्का मुक्की होती है। अस्पताल की ओपीडी में औसतन ढाई हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के परामर्श के बाद इन मरीजों के लिए दवा वितरण के महज चार काउंटर ही चालू हैं। परिणामस्वरूप उमस भरी गर्मी और भीड़ के बीच हर दिन दवा के लिए धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है।