फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर धारदार हथियार से हमला मामले में तीन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Rohit Singh Updated Thu, 21 May 2026 04:54 PM IST

थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी बाइक सवार दो युवकों पर धारदार हथियार से हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों को बृहस्पतिवार की तड़के सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर मामला दो समुदाय के बीच का होने की वजह से एहतियात के तौर पर पुलिस मेहरौना और चुरिया में तैनात रही। घायल युवकों का इलाज मेडिकल कालेज देवरिया में चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें