रामपुर कारखाना थाने की पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के प्रयास के एक आरोपी धनन्जय पाल (36) पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ पाल निवासी कमधेनवा थाना रामपुर कारखाना को शनिवार को ग्राम कोटवा व मधुराछापर के बीच की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं में थाने में प्राथमिकी दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।