अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन ऐपवा की महिलाओं ने शनिवार को तहसील संयोजक पूनम यादव के नेतृत्व में थाना गेट से तहसील तक सैकड़ों महिलाओं के साथ मार्च किया। अंत में तहसील पहुंचकर उन्होंने धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का 16 सूत्री ज्ञापन उप जिला अधिकारी भाटपार रानी को सौंपा।