सिद्धार्थनगर में 13 से 14 जून तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में चली चयन प्रक्रिया में जिले से कुल नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद 100 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम आईं आंशिका, गुप्ता व द्वितीय स्थान पर रहीं श्रेजल गुप्ता चुनी गई। 100 मीटर ब्रेस्ट में आंशिका सिंह प्रथम व अंशिका गुप्ता द्वितीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में अंशिका गुप्ता प्रथम व श्रेजल गुप्ता द्वितीय रहीं। 200 मीटर आईएम में अंशिका गुप्ता प्रथम व श्रेजल गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं।