कस्बे के बीचोंबीच स्थित किसान सहकारी संघ का सरकारी भवन आज अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहा है। कभी किसानों की बैठकों और लेन-देन का अहम केंद्र रहने वाला यह भवन अब टूटी खिड़कियों, उखड़े प्लास्टर और टपकती छत के साथ खंडहर का रूप ले चुका है। भवन के बरामदे में जगह-जगह प्लास्टर झड़ चुका है, दीवारों पर सीलन के दाग हैं। बारिश के दिनों में पानी भर जाने से फाइलें और रिकॉर्ड सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है।