फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 07:07 PM IST

सीतापुर चौकी क्षेत्र के पर्यटक तिराहे के पास गुरुवार की दोपहर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत हो गई। बाइक सवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चितरा गोकुलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटा आनंद गुप्ता (20) स्कूटी से सीतापुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार सीतापुर निवासी ओमप्रकाश से टक्कर हो गई। आनंद की मौके पर मौत हो गई। ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। आनंद सीमेंट की दुकान पर काम करता था। एक भाई की सर्प दंश से मौत हो चुकी है। दो बहन, एक भाई और मां ललिता हैं। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दोनोंं वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें