मध्य प्रदेश में हुई बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी दुकानों तक पहुंच गया है, जबकि आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी नदी का पानी बढ़ते-बढ़ते आरोग्यधाम के पास बने पुल तक पहुंच गया है और पुल भी डूब गया है। इससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं में भी चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।