प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारी के लिए प्रयागराज की सीमा से सटे बरगढ़ क्षेत्र में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सीमा पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। एसपी ने खुद जाकर सुरक्षा के इंतजामों को परखा। महाकुंभ में हाईवे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। चित्रकूट जिले के बरगढ़ में श्रद्धालुओं के रुकने की भी जिला प्रशासन ने व्यवस्था की है। रैन बसेरा बनाने के साथ ही पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बरगढ़ कस्बे के अशोक चौराहा, मुरका चौराहा, स्टेशन रोड एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाहनों की जांच कर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण मुर्का बॉर्डर पर वाहनों की जांच की गई। सड़क किनारे बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया । मौके पर सीओ यामीन अहमद, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी पीआरओ प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। जिले की एमपी सीमा पर देवांगना रोड पर बनाए गए बैरियर व चेक पोस्ट का निरीक्षण भी एसपी ने किया।