फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ में सरकारी गल्ला दुकान चयन को लेकर खुली बैठक में हंगामा, VIDEO

चंदौली जिले के नौगढ़-विकासखंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत चप्पेपुर के उदितपुर सुर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सरकारी गल्ला दुकान के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पुष्पा कोल ने की। इस बैठक में विकासखंड स्तर से बनी समिति के सदस्य एडीओ आईएसबी अनिल कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत उपेंद्र साहनी और ग्राम पंचायत सचिव मनीष सिंह मौजूद रहे। बैठक में कुल पांच स्वयं सहायता समूहों ने नामांकन किया। सभी समूहों की पात्रता की जांच की गई और शासन के नियमानुसार लक्ष्मी आजीविका स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही और चयनित समूह को आवश्यक प्रशिक्षण व सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि राशन वितरण की व्यवस्था सही ढंग से संचालित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें