फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरे पर तीन दिवसीय मेले का समापन

चंदौली जिले में दुर्गा मंदिर पोखरे पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भी ग्रामीणों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर और पोखरे के चारों ओर सजी दुकानों में सैकड़ों परिवार बच्चों संग मेले का आनंद उठाते नजर आए। मेले के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पहले मुकाबले में मधुपुर निवासी मुकेश ने बैरगाड़ निवासी विक्की को हराकर जीत हासिल की। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पांच हजार रुपये इनाम वाली कुश्ती में सारनाथ निवासी मनोज पहलवान ने मधुपुर निवासी सुरेंद्र पहलवान को मात दी। आयोजकों ने मनोज को पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें