नौगढ़-थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में बड़ी बंधी के पास खेत में गेहूं की कटाई कर रहे हैं मजदूरों को अचानक इंसानी कंकाल दिखाई दिया इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। कंकाल देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है और उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है इस घटना ने गांव में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। थानाध्यक्ष का कहना है कि कंकाल की पहचान और इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने ले लिए फ़ारेंशिक जांच की जाएगी।