सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट देकर उन्हें स्मार्ट बना रही है। जिससे छात्र-छात्राएं काफी सहूलियत हो रही है। उक्त बातें सकलडीहा पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि तीस वर्ष पूर्व 1994 में सकलडीहा पीजी कॉलेज से छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद सोमवार को पहली बार महाविद्यालय में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुआ हूं। इसके लिए मैं अपने गुरुजनों को आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि मैने यहां से राजनीत शास्त्र में एमए की डिग्री हासिल किया। महाविद्यालय हमारे लिए मंदिर और यहां के शिक्षक देवता है। महाविद्यालय और खेल ग्राउंड में जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। महाविद्यालय से जो भी विकास का प्रस्ताव मिलेगा उसे पूरा कराने का प्रयास करूंगा। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय और उप प्राचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व महाविद्यालय के छात्र छात्रों को 362 टैबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य नेताओं को दूर रखना चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार, प्रो. शमीम राइन, प्रो. पवन कुमार ओझा, डाॅ. राजेश यादव आदि मौजूद रहे।