टांडा कला ग्राम सभा स्थित गंगा तट पर विराजमान, क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माँ घटवारी और माँ शायर का तीन दिवसीय भव्य श्रृंगार महोत्सव इस वर्ष 26 मार्च से श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह वार्षिक महोत्सव 28 मार्च तक चलेगा। विगत कई वर्षों की परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस बार भी मंदिर को भव्य फूलों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। माँ के विग्रह को सुंदर चुनरी, स्वर्ण आभूषणों और पुष्पमालाओं से सुसज्जित किया जाएगा।