टांडाकला ग्राम सभा स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल को सुरक्षित और शोरमुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा 'कुशनिंग' का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पुल के लकड़ी के स्लीपरों (गटर) के बीच बढ़ी दूरी और गाड़ियों के गुजरने पर होने वाले तेज शोर को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।