फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, दो महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं; VIDEO

अलीनगर थाना क्षेत्र के निबूपुर गांव की दो महिलाएं मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। निबूपुर निवासी मंजू देवी अपनी देवरानी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। आरोप है कि उनके पक्ष के लोगों को अधिक चोटें आईं, बावजूद इसके पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मंजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के एक सदस्य पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं, जिनके दबाव में अलीनगर थाना पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिलाओं ने अलीनगर थाना प्रभारी पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें