ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि रात में डेढ़ बजे आने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दूसरे दिन शाम को सात बजे पहुंची। ट्रेन के 19 घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे। इसी तरह पटना तेजस राजधानी और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी 18 घंटे लेट रही।