चंदौली जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम के समाधान के लिए चंदौली पुलिस ने चौराहे के चारों तरफ 50 मीटर में नो पार्किंग का बोर्ड लगाया था लेकिन इस बोर्ड का पालन कोई नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि बोर्ड के अंदर ही दिन भर में 8 से 10 बस लगाकर लंबे सड़क सवारियां भरी जा रही हैं। इससे डिवाइडर लगने के बाद एक तरफ की सड़क काफी सरकारी हो जाती है जिससे एक बार में एक ही चार पहिया वाहन जा सकता है। चंदौली पुलिस के लाख मना करने के बाद ही चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ही नो पार्किंग जोन में बड़े से बड़ी गाड़ियां खड़ी हो रही हैं और उसे पर कोई बोलने वाला रोकने और रोकने वाला नहीं है जिसकी वजह से यह मनमानी पर उतारू है।