फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से हराकर जीता क्रिकेट कप का खिताब, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 AM IST

राधे कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बलुआ स्थित वल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेेले जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार की शाम खेला गया। फाइनल मुकाबला में मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से पराजित कर क्रिकेट कप जीत लिया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर मोलनापुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मोलनापुर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 बनाए। जीत के लिए 110 रन बनाने का लक्ष्य लेकर खेलती मैदान पर आई उतड़ी 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। इस तरह उतड़ी को 18 रनों से पराजित होकर उपविजेता रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनरायन सिंह यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काट कर मैच की शुरूआत की। इस मौके पर सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सीताराम यादव, रमेश राम आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम प्रजापति और रमेश यादव ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें