चंदौली जिले के नगर के रसकुंज मिष्ठान भंडार के दूसरे तल पर संचालित कारखाने में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को तंग गलियों की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मिष्ठान भंडार के ऊपर बने कारखाने से देर रात अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के मकानों और दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया।