फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ रेंज में वनभूमि अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO

नौगढ़ रेंज के देवरी कलां और लेड़हां क्षेत्र में वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। पंडी ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 14 और 15 में कुछ अतिक्रमणकारियों ने उपजाऊ खेती शुरू कर दी थी और मड़ई बनाकर रहने की व्यवस्था भी कर ली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। देवरी में कुल 15 मड़ई गिराई गईं, वहीं लेड़हां में 11 मड़ई हटाकर लगभग तीन सौ मीटर क्षेत्र में गड्ढा खुदवाया गया। इस कार्रवाई से वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रेंजर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वनभूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नौगढ़ नायब तहसीलदार प्रभु नारायण, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें