जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन चंदौली के तत्वावधान में प्रथम महिला जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल मुगलसराय तथा दीघवट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इसके पहले मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला वालीबॉल एसोसिएशन चंदौली के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहली बार आयोजित महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में कॉफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। फाइनल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराया। विजेता टीम की खिलाड़ी खुशबू, पिंकी अग्रहरि, कृषिका यादव, निधि, शिखा यादव, पूजा, नंदिनी कुमारी, आस्था, शिवानी के साथ ही उपविजेता टीम की खिलाड़ी श्रेया सिंह, आयशा, श्रेयश्री, सोनी यादव, तनु यादव, सौम्या थापा, माही, प्रत्यक्ष, रिद्धिमा सिंह को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्यअतिथि के अंशुमान तिवारी एवं पी.पी. यादव ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शर्ट, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर शरद प्रताप राव, अशोक कुमार केसरी, नीरज गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अमन राजभर, रेनू सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक, गोलू, शशांक शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।