फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के केबिन में छिपा कर रखी गई थी 5 लाख की शराब बरामद; VIDEO

अलीनगर पुलिस ने सोमवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचफेड़वा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गई 5 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की। इस दौरान चालक को गिरफ्तार किया गया। ट्रक से शराब बिहार तस्करी की जा रही थी। पुलिस चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि वाराणसी की तरफ से रिंग रोड होते हुए ट्रक से शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम पचफेड़वा स्थित रिंग रोड के ओवरब्रिज के पास पहुंच कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक ट्रक आता दिखा। टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा करने पर ट्रक चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। इस पर ट्रक को घेर कर पकड़ लिया गया। वाहन चालक से ट्रक के ड्राईवर केबिन के रैक को खुलवाकर चेक किया गया तो उसमें 448 लीटर शराब बरामद हुआ। चालक ने अपना नाम जुगनू यादव निवासी सोनबरसा थाना चौबेपुर, जिला वाराणसी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें