फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड ट्रकों पर मेहरबानी, अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 10:16 PM IST

शासन की मंशा है कि ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। इसके लिए खनन और परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। बावजूद इसके जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। चंदौली में एआरटीओ कार्यालय के सामने का मंगलवार का बताया जा रहा है, जहां रिंग रोड निर्माण में लगी कंपनी के गार्ड के साथ मारपीट कर बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड गिट्टी लदी ट्रक को जबरन ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम एआरटीओ कार्यालय के सामने हुआ, लेकिन न तो मौके पर कोई सख्त कार्रवाई हुई और न ही संबंधित ट्रक के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कोई दंडात्मक कदम उठाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरलोड ट्रक बिना नंबर प्लेट के था और निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। गार्ड द्वारा रोके जाने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिसके बाद ट्रक को वहां से निकाल लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें