एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ के सदस्यों ने चकिया तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा।