जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिले में खेले जा रहे जिला ओलंपिक गेम्स के तहत शुक्रवार को मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में आदित्य नरायण इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल चैपियन बना। जिला कबड़्डी के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया और सिकंदरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें चकिया कि टीम ने 23 अंकों से सिकंदरपुर को पराजित किया। दूसरा मैच राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया और अमरा उत्तरी टीम के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया कि टीम पांच अंकों से अमरा उत्तरी टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज ने राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया को 2 अंकों से पराजित कर शील्ड जीत लिया। बालक वर्ग का पहला मुकाबला अमरा उत्तरी और जालंधर मौर्य पब्लिक स्कूल सुखदेवपुर के बीच खेला गया। इसमें अमरा उत्तरी कि टीम 10 अंकों जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया ने 7 अंकों से मुजफ्फरपुर को पराजित किया। फाइनल मुकाबला अमरा उत्तरी और राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने अमरा उत्तरी को 3 अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्कूल कि डॉयरेक्टर परवीन रूस्तम ने किया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव निर्भय सिंह और समाजसेवी टोनी खरवार ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। रेफरी शमशाद अंकुश, राम आशीष सोनकर और दीपक कुमार रहे। संचालन हरिहर प्रसाद ने किया।