जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान घर में सो रहे 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया और सिर व पीठ पर वार कर घायल कर दिया।