फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर–घर तक पहुंच रही बदबू, कूड़े के ढेर से परेशान ग्रामीण; VIDEO

चहनियां विकासखंड के टांडाकला गांव में सफाई व्यवस्था की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गांव में करीब 50 घरों के सामने प्रतिदिन कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन सफाई कर्मियों द्वारा समय पर कचरा नहीं उठाए जाने से इसका ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा सड़ने से तेज दुर्गंध फैल रही है, जो सीधे घरों तक पहुंच रही है। इससे न सिर्फ रहना मुश्किल हो गया है, बल्कि बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं मच्छर और कीट-पतंगों की संख्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई कर्मी कचरा उठाने नहीं पहुंचते। कूड़ा सड़क और घरों के सामने जमा होने से गांव की साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि नियमित रूप से कूड़ा उठवाया जाए और उसे निर्धारित कचरा घर में ले जाया जाए, ताकि गांव को बदबू और गंदगी से निजात मिल सके। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी कराने की भी मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें