पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के पूर्व भाजपा सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को सुभाष पार्क के समीप स्थित नव निर्मित मां काली मंदिर पर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। हवन पूजन कर डॉ. पांडेय ने क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री के पीडीडीयू नगर में पहुंचने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।