फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में चिकित्सक को मिली धमकी जानिए क्या है पूरा मामला

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. संजय यादव को चिकित्सा माफिया ने फोन पर धमकी दी है। धमकी देने वाले शख्स ने प्रभारी अधीक्षक से सीएचसी में आन कॉल ऑपरेशन बंद करने कहा है। घटना से बाद डॉक्टर ने इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली से लेकर एसडीएम और सीएमओ को दे दी है। सीएचसी सकलडीहा प्रभारी डॉ. संजय यादव की माने तो सोमवार की रात 10 बजे उनके फोन पर एक कॉल आया और अज्ञात सख्श ने अस्पताल में ऑन कॉल ऑपरेशन बंद करने को कहा और धमकी दी कि अगर आन कॉल ऑपरेशन बंद नहीं कराया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। चिकित्सक ने बताया कि पहले अस्पताल में ऑन कॉल ऑपरेशन को सुविधा नहीं थी। जून महीने से यहां यह सुविधा शुरू हुई है। तीन महिलाओं में 45 महिलाओं के ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया है। अधीक्षक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें