चक्रवाती तूफान से जिले में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति देखी और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षति का आकलन करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।