फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के आरोपों पर गरमाया जिला अस्पताल मामला, पूर्व विधायक से घंटों मंथन; VIDEO

सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह द्वारा जिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ आंदोलन की घोषणा के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने पूर्व विधायक के साथ कलेक्ट्रेट में कई घंटे तक बैठक कर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच के लिए तीन जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गठित टीम जिला अस्पताल की सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेगी। टीम अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला अस्पताल का संचालन सुचारु रूप से हो और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें