दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताऑल ओवर चैंपियन का खिताब धानापुर के नाम और चकिया उपविजेता बनी। व्यक्तिगत चैंपियन में बालक वर्ग में शहाबगंज के आंशु यादव 100 और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड पाया। वहीं बालिका वर्ग में धानापुर की काजल ने 200,400 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड मेडल हासिल किया। सैदूपुर कस्बे के किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 23 वीं दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में चहनियां के कृष्णकांत ने 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड में हासिल किया। बालिका वर्ग में सृष्टि को गोल्ड मेडल का खिताब मिला। लोक नृत्य, समूह गान, अंताक्षरी और विशिष्ट प्रदर्शन में चकिया विकासखंड को विजेता घोषित किया गया। एकांकी में धानापुर विजेता रहते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।