पीडीडीयू नगर। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में समिति के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विक्रम चौधरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकानों को तोड़ने के बाद की स्थिति पर चर्चा की गई। प्रशासन से व्यापारियों को अन्यत्र पुनर्वासित करने के बाद ही दुकानों को तोडने की मांग की गई। मुख्य अतिथि के रूप में आए उत्तर प्रदेश सीसीआई के उपाध्यक्ष एवं उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समिति उपभोक्ताओं और व्यापारियों में सामंजस्य स्थापित करती है। मंडल अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने अपने मनोनयन पर कहा कि मंडल स्तर पर जो ज़िम्मेदारियां मिली उसे पूरे निष्ठा के साथ करूंगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हित में डीएम से मिलेंगे। समिति के संरक्षक रतन श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति उपभोक्ता अधिकार के हित में निरंतर कार्य करेंगी। समाजसेवी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि सभी व्यापारियों के लिए एक तरह का मापदंड निर्धारित हो। समाजसेवी कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिना पुर्नस्थापना के दुकान तोड़ना उचित नहीं है। कहा कि प्रशासन को नगर में पुराने फायर ब्रिगेड, दामोदरदास पोखरा अथवा कहीं अन्य स्थान पर दुकान बनाकर व्यापारियों को देना चाहिए। इस मौके पर इंद्रदेव गुप्ता, अरुण कुमार आर्य, दिनेश शर्मा, प्रकाश चौरसिया, वाईपी श्रीवास्तव, नरेंद्र अरोड़ा, सरदार रणजीत सिंह,शामी, सरदार रघुवीर सिंह , सतपाल सिंह सौरी, सरदार अमरिक सिंह, सुनील श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने, संचालन जिला महामंत्री आशाराम यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी मिश्र ने किया।